मरवाही - विधानसभा में कांग्रेस हमेशा से अपने संघर्ष में विजयी हुई है। मरवाही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व उनकी पूरी टीम 2003 से कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं हर बड़े-छोटे चुनाव चाहे वह मंडी चुनाव हो या सहकारिता चुनाव या जनपद चुनाव य जिला लेवल का चुनाव, सभी चुनावों में इस टीम के मेहनत से कांग्रेस हमेशा लीड में रही है। राजनैतिक दृष्टि से मरवाही एक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र रहा है। 2003 से मनोज गुप्ता के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मरवाही ही इकलौता विधानसभा रहा है, जहां कांग्रेस हर छोटे-बड़े चुनाव में लीड रही कर रही है। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर 63 दिनों से जमीनी स्तर पर मेहनत की जा रही, जिसमें महिलाएं युवा व वरिष्ठ कांग्रेसी मिलकर मेहनत कर रहे हैं।
मरवाही कांग्रेस इस बात से हतोत्साहित व दुःखी है कि पीसीसी एवं डीसीसी के साथ ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे नेता न ही फोन पर उपलब्ध हैं ओर न ही समक्ष आ कर उनकी सुध ले रहे हैं l चुनावी वर्ष में इस प्रकार की अनदेखी से चुनाव लड़कर जीत पाना संभव नहीं बताया जा रहा है l
साथ ही 12 मार्च को अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा यात्रा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी थे l उस दौरान यात्रा की रूपरेखा जिसको मरवाही कांग्रेस द्वारा 8 दिन पहले तैयार किया गया था। इस यात्रा में बड़े नेताओं के सलाहकार व सहयोगी जो मरवाही विधानसभा क्षेत्र के नहीं हैं,उनके द्वारा मरवाही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है l जिस कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिसके बाद से कार्यकर्ता मरवाही ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष को अपना स्तीफा सौंपने लगे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है की मरवाही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी अपना इस्तीफा जल्द ही दे सकते हैं। चुनावी वर्ष में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के इस प्रकार का बिखराव मरवाही में उन्हें कमजोर कर सकता है।
मरवाही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता कहते हैं, मैं अपने कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान व सम्मान को ठेस पहुंचता नहीं देख सकता, जल्द ही चर्चा कर मैं अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दूंगा, पर हृदय से कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर कांग्रेस के लिए लड़ता रहूंगा।
मरवाही ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय राय कहते हैं, हम 63 दिनों से निरंतर पदयात्रा कर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं ,पर मेरी व अन्य कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को क्षति पहुंची है जिस कारण मैंने अपने पद से ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष के समक्ष इस्तीफा प्रस्तुत कर दिया है।