रेहटी -  नगर के बागवान गार्डन में महा कर्मा देवी जयंती उत्सव मंगलवार को मनाया गया। मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना साहू समाज के लोगो ने की। और नगर में चल समारोह का आयोजन भी किया गया। इस चल समारोह झांकी में सामाजिक लोगो ने भाग लिया और मां कर्मा देवी को याद किया।

         चल समारोह का शुभारंभ बागवान गार्डन से गांधी चौक, बार्ड १० क्षत्रीय मोहल्ला, विकास कॉलोनी, मंडी गेट, रेंज प्रांगण, बस स्टैंड, होलीटेकरा, बजरंग चौक से बागवान गार्डन में पहुंचा। जहां पर मां कर्मा देवी की आरती और पूजन के साथ प्रसादी वितरण हुआ। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने सामाजिक सामुहिक भंडारे का आयोजन भी किया।
जोरदार हुआ गलियों में मां कर्मा देवी के जुलूष स्वागत -

        साहू समाज ने मां कर्मा देवी का चल समारोह नगर में निकाला। गली मोहल्लों में जोरदार पुष्पवर्षा कर कर्मा देवी की पूजा अर्चना के साथ सामाजिक बंधुओं का स्वागत किया। और शरबत पिलाकर सम्मानित किया। वहीं मंडी गेट पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चल समारोह का स्वागत किया। और पुष्पवर्षा कराई। यह चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया। इस अवसर पर नारायण साहू, ज्ञानी साहू, हरिओम, कचरूलाल, राकेश, मनोहरलाल, लखनलाल, सुनील, अरविंद, अनिल, भानूप्रताप, ओमप्रकाश, पूनमचंद्र सहित कई लोग थे।