नई दिल्ली - 2जी घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छह महीनों के भीतर सभी मामलों की जांच को पूरा किए जाने का निर्देश दिया है सुप्रीमकोर्ट ने इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिया है कि सीबीआई ओर ईडी ६ महीने के अन्दर अपनी रिपोर्ट पेश करें l सुप्रीमकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि घोटाले के ४ साल बीत जाने के बावजूद भी जांच एजेंसिया जांच पूरा नहीं कर पाई है । कोर्ट ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से दो महीनों के भीतर स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों की जांच के दौरान लोगों को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता।

              बतादें कि देश का सबसे बड़ा घोटाला माने जाने वाले 2जी स्पेक्ट्रम स्कैम में सीबीआई की विशेष अदालत पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक सांसद को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सभी आरोपों से बरी कर चुकी है  ।राजा और कनिमोझी के अलावा अन्य आरोपी शाहिद बलवा, विनोद गोयनका, आसिफ बलवा, राजीव अग्रवाल, करीम मोरानी, पी अम्रीथम और शरद कुमार को भी बरी किया जा चुका है l