होशंगाबाद - कलेक्ट्रेट के रेवा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक गहलोत ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 13 मार्च को होने वाले समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में चयनित प्रश्नों से संबंधित अपने जिले की जानकारी संबंधित विभाग कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की संख्या में कमी आई है। सभी विभाग इन शिकायतों के साथ-साथ 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। डिप्टी कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में विभिन्न स्तरों पर सबसे ज्यादा लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।