उमरिया -  नगर में महीनों से एक टाइम ही नल आ रहा है । अभी गर्मी चालू हुई है और शहर में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है l नगर पालिका का इस मामले पर कहना है कि नदी में पानी ही नही है तो पानी कहा से दें और नदी का हाल सब ने देख ही लिया है।

            नगर पालिका नल जल योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है l लेकिन आम जनता प्यासी है,नगर पालिका द्वारा जल कर भी पूरा लिया जा रहा है l लेकिन पानी एक बार ही दिया जा रहा है। जमुनिहा में कालरी से 1 करोड़ 22 लाख की लागत से उमरिया में पानी लाने की योजना बनी थी, लेकिन नगर पालिका की उदासीनता के कारण उस योजना का सही क्रियान्वयन न हाने के कारण पानी शहर में नही आ पाया,जमुनिहा शहर तक पाइप लाइन बिछा दी गई थी, उसी का बखान नगर पालिका द्वारा किया गया था l लेकिन वहीं पाइप लाइन नगर पालिका की विफलता को बयां कर रही है।,पहले दोनों टाइम नल आता था लेकिन अब एक ही समय आ रहा है l गर्मी में नगर वासियों का क्या होगा सोचने का विषय है।