उमरिया - विवाहित महिला को दस दिनों तक बहला फुसलाकर, घर से भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झाली टोला स्थानीय निवासी विशाली पिता भूल्ला साकेत गत फरवरी माह की 21 तारीख से पीड़िता को उसके ससुराल से भगा ले गया था, इस बीच कुछ दिनों तक आरोपी गांव के इर्द गिर्द ही रहा, बाद में महिला को इंदौर ले कर चला गया l

          पीड़िता की माने तो आरोपी युवक इस बीच बराबर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। बताया जाता है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना एवम दैहिक शोषण से तंग आकर किसी तरह पीड़ित महिला इंदौर से भागने में कामयाब हुई है,और गांव पहुंचकर आरोपी की शिकायत सम्बन्धित इंदवार थाने में दर्ज की है। जांच अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 366,376 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।