माचलपुर :- नगर में चाठाकुंडी बालाजी मंदिर के पास स्थित जिनिग फेक्ट्री में रविवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह खिंची एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय बंसल ब्यावरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र सोपे ओर सघठन के हित मे कार्यकरने की सलाह दी l
ततपश्चात खिंची ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि आज सबसे अधिक दो वर्ग परेशान है एक तो व्यापारी, दूसरे किसान l सरकार ने नोटबन्दी वा जीएसटी लागू कर व्यपारियो का व्यापार चौपट कर दिया है l वही किसानों को उनकी उपज का मूल्य नही मिल रहा है l आज भाजपा की परिषद उनकी सरकार होने के बावजूद नगर सहित पूरे जिले में लोगो को पेयजल नही दे पा रहे हैं l
उन्होंने कहा कि हमने नगर की जनता के हक की लड़ाई लड़ी थी और नगर परिषद सीएमओ ने 8 मार्च तक व्यवस्था सुधारने की की बात कही थी इसके बावजूद भी आज लोगो को दस दिन में पानी मिल रहा है l हम शीघ्र पार्षदों से चर्चा कर पेयजल के लिये नगर बंद सहित अन्य कदम उठाएंगे l लेकिन नगर की जनता को भी अपने हक के लिये हमारे साथ सड़क पर आना होगा l
इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी सरकार को कोसा बैठक में श्याम बाबू तेजरा, ब्लॉक कांग्रेस यशवंत सिंह गृर्जर . मंडी अध्यक्ष फूल सिंह , मांगीलाल शाह , गोवर्धनलाल कोठारी, बजरंगलाल गोयल, आशीष सर्राफ, हरि सिंह जी , भूपेंद्र सिंह मंडलोई, प्रदीप जयसवाल , मुन्नाहमीद अली , लोकेश अग्रवाल , धर्मेंद्र गोयल , करीम खान , पार्षद महेश बारोड, सतीशगोयल, राधेश्याम विश्वकर्मा मौजूद थे l