होशंगाबाद -   नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नर्मदापुरम संभाग के जिलों में विशेष अभियान चलाकर उन छोटे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके ह्मदय में छेद है या ऐसे बच्चे जो किसी भी प्रकार की ह्मदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। पुरानी इटारसी का 2 वर्षीय युवराज मेहतो उन खुशनसीब बच्चों में शामिल है जिसको गत माह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर चिन्हित किया। युवराज मेहतो के दिल में बचपन से ही एक छेद था। इससे वह हमेशा सुस्त रहता था अपने अन्य चचेरे भाई बहनों के साथ खेलना-कूदना तो दूर बात भी नहीं कर पाता था।

                उसके पिता सत्येन्द्र मेहतो बताते हैं कि उसे हमेशा सर्दी एवं खाँसी रहती थी। वह ठीक से चल भी नहीं पाता था। यह स्थिति देखकर युवराज के पिता सत्येन्द्र एवं माता पूजा मेहतो उसे सरकारी अस्पताल होशंगाबाद में चैकअप के लिए लेकर आए। डॉक्टरों ने युवराज के स्वास्थ्य की जाँच कर बताया कि युवराज के दिल में एक छेद है जो आगे जाकर बड़ा हो जाएगा। इसलिए उसके दिल का तत्काल ऑपरेशन कराना आवश्यक है।

               स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री ह्मदय उपचार योजना के तहत युवराज मेहतों के दिल का ऑपरेशन करने के लिए उसके इलाज का स्टीमेट बनाया और युवराज को सिद्धांता रेडक्रॉस अस्पताल भोपाल रेफर किया। सिद्धांता रेडक्रॉस अस्पताल में मुख्यमंत्री ह्मदय उपचार योजना के तहत प्राप्त 60 हजार रूपए की राशि से युवराज के दिल का सफल ऑपरेशन किया गया। 4 माह पूर्व हुए ऑपरेशन के बाद आज युवराज मेहतो पूरी तरह ठीक हो गया है। डॉक्टरों की सलाह पर अभी भी दवाईयां उसे दी जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वह 90 फीसदी ठीक हो चुका है और 2-3 माह में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा।

              युवराज के पिता सत्येन्द्र मेहतो बताते हैं कि वे पुरानी इटारसी में सब्जी की दुकान लगाते हैं और वे प्रतिदिन 200 से 300 रूपए ही कमा पाते हैं। इतनी कम आमदनी में वे अपने इकलौते पुत्र के ह्मदय का उपचार नहीं करा पाते किंतु मुख्यमंत्री ह्मदय उपचार योजना से उन्हें बहुत राहत मिली। इससे प्राप्त राशि से वे अपने पुत्र के ह्मदय का सफल ऑपरेशन करा सके। सत्येन्द्र मेहतो बताते हैं कि जब उन्हें युवराज के ह्मदय संबंधी बीमारी का पता चला तो वे घबरा गए क्योंकि उनके पास पुत्र के इलाज के लिए फूटी कौंडी भी नहीं थी किंतु आज मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना से प्राप्त राशि से उनका पुत्र पूरी तरह स्वस्थ हो गया है।

              वह अब अपने चचेरे भाई बहनों के साथ खेलते कूदता है और धीरे-धीरे उसने बात करना भी सीख लिया है। सत्येन्द्र मेहतो बताते हैं कि अभी भी युवराज का नियमित चैकअप चल रहा है किंतु वह पूरी तरह स्वस्थ है। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना हम जैसे गरीब लोगों के लिए वरदान हैं क्योंकि यदि यह योजना नहीं होती तो वे अपने पुत्र का इलाज नहीं करा पाते और शायद उसे खो देते। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए नहीं थकते हैं।