होशंगाबाद -   प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित दिल की बात कार्यक्रम में बताया कि शासन महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य कर रहा है। इसी के तहत शिक्षक भर्ती, नगरीय निकाय एवं जनपदो में महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओ के हित में महिला कोष की स्थापना की जाएगी। कई महिलाएं जो 50 वर्ष से अधिक आयु की है और उन्होने विवाह नही किया है उन्हे पेंशन दी जाएगी। बडे शहरो में महिलाओ के लिए होस्टल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूर बहन जो तेंदूपत्ता तोडने जाती है उन्हे चप्पल एवं पानी की कुप्पी दी जाएगी। 1 अप्रैल से अभियान चलाकर मजदूरो का पंजीयन किया जाएगा। 2020 तक ऐसे सभी पंजीकृत मजदूरो को पक्के आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

                सीएम चौहान ने बताया कि हाथ ठेला चलाने वाले मजदूरो को ई रिक्शा दिया जाएगा। मेरिट के आधार पर मजदूरो के बच्चो को विशेष स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। उनके लिए स्कूल में शिक्षक रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने दिल की बात कार्यक्रम में बताया कि प्रदेश के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चो का विशेष चैकअप किया जाएगा। यदि उन बच्चो में किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण पाए जाते है तो उन्हे विशेष पोषण आहार दिया जाएगा।

               मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते है कि मजदूरो के बच्चे स्वरोजगार से जुडे। उन्होने चरण पादुका अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उज्जैन एवं देवास के दो कृषको का उल्लेख किया जिन्होने बंजर जमीन को हराभरा बना दिया है। उन्होने इंदौर में विद्युत विभाग द्वारा एक जोन में 25 महिला कर्मचारियो की तैनाती करने एवं तैनात सभी महिला कर्मचारियो द्वारा बिजली फिटिंग से लेकर मीटर बदलने तक के कार्य करने की सराहना की एवं उन सभी महिलाओ का बधाई दी। उन्होने मातृ वंदना योजना की जानकारी दी।