होशंगाबाद -   म.प्र.की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने पचमढी प्रवास के दूसरे दिन पंचमढी में स्थित प्राकृत रेशम केन्द्र का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्राकृत रेशम केन्द्र में शहतूत के पौधो के खेती, रेशन के कीडो का पालन तथा रेशन के कीडे से धागा तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होने केन्द्र में विभिन्न प्रकार के रेशमी धागों का भी अवलोकन किया और इसकी जानकारी ली।

               राज्यपाल ने रेशम केन्द्र के अधिकारियो से शहतूत की खेती करने वाले कृषको को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होने इंन्क्यूबेशन रूम एवं कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने रेशम से बने विभिन्न प्रकार के वस्त्रो का भी अवलोकन किया। रेशम अधिकारियो ने राज्यपाल श्रीमती पटेल को रेशम से बनी शाल भेंट की।

राजेन्द्रगिरी में किया पौधरोपण -

              राज्यपाल ने पंचमढी के राजेन्द्रगिरी में विभिन्न प्रकार के पौधो का रोपण किया उन्होने राजेन्द्रगिरी उद्यान में भी कदम का पौधा लगाया एवं उसकी सिंचाई की तथा संबंधित अधिकारियो को पौधो की विशेष देखरेख करने के निर्देश दिए।