रेहटी - लंबे अंतराल के बाद आज रेहटी पहुंचे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में दो करोड़ 40 लाख की लागत से बने नवीन बस स्टैंड का लोकार्पण किया एवं बस स्टैंड पर नवनिर्मित फब्बारा एवं बहुत दिनों से नगरी क्षेत्र के लोगों की मांग थी की रेहटी तहसील का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण एक फायर वाहन से गर्मी के दिनों में आगजनी की घटना होने पर इतना बड़ा क्षेत्र कवर नहीं हो पाता था इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 33 लाख रुपए की लागत से नगर में एक फायर वाहन की सौगात दी l
वही नगर परिषद द्वारा स्टेट हाईवे पर सेंट्रल स्टेट लाइटिंग का कार्य 55 लाख रुपए की लागत से करवाया गया l रेहटी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मंच पर पहुंच कर कन्या पूजन किया l वही नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया l
इसके बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती विमला रामनारायण साहू एवं लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण साहू द्वारा भी शाल श्रीफल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया l जब सलकनपुर से कार द्वारा मुख्यमंत्री नगर में पहुंचे जो नगर के मुख्य मार्गो पर विभिन्न मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया l
सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि रेहटी के वो पुराने दिन मुझे आज भी याद है जब हम आंदोलन करते थे l मुझे आज स्वर्गीय डॉ अनूप सिंह जी की और भागीरथ पटेल की याद आती है, इन लोगों ने यहां भाजापा का काम किया था और मेरे साथ इन लोगों ने बहुत काम किया l यही देखते हुए मैंने रेहटी के लिए एक अलग विकास करने का मन में सोचा था और यहीं से मैंने राजनीति की शुरुआत की थी l
उन्होंने कहा कि मैंने बहन बेटियों के लिए बहुत सारी योजना बनाई है जिससे मेरी बहनों को फायदा हो और स्कूल पढ़ने वाली बच्चियां एवं निर्धन बच्चों की पढ़ाई पैसे की कमी से छूटे ना इसलिए मध्य प्रदेश सरकार बच्चों को पढ़ाई के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है और इस योजना से बच्चों को लाभ भी मिल रहा है l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ पधारे जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वेयरहाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला पंचायत के अध्यक्ष उर्मिला मेरठा, बुधनी जनपद पंचायत अध्यक्ष विमला राम नारायण साहू, लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, महिला आयोग की सदस्य सूर्या चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीहोर राजेश राजपूत, गृह निर्माण अवसंरचना की सदस्य मीणा राजेंद्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र महेश्वरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, अतुल शुक्ला योगेंद्र जाट, जिले मैं महामंत्री आनार सिह चौहान ,आशाराम यादव,नितेश साहू जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन पटेल, दिनेश साहू, सतीश यादव, मनोज राजपूत जिला महामंत्री महिला मोर्चा अन्नपूर्णा परमार ,प्रदीप पटेरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे ।