पिपरिया/बनखेड़ी - बारातियों से भरी एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई है जिसमे लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है l घटना सुबह १० बजे के आसपास की बताई जा रही है l दुर्घटना के बाद बस का ड्रायवर बस छोड़कर भाग गया है l घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है l
ड्रायवरों की लापरवाही से ऐंसी घटनाएं बढती जा रही हैं परन्तु इनकी तेज रफ़्तार ओर ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है l जिसके चलते यात्री अपनी जान आफत में डालकर ही सफ़र कर रहे हैं l