पिपरिया/बनखेड़ी - खबर आ रही है कि बिजली विभाग ने बकायादारों से राशी वसूलने के लिए अब उनकी जमीन नीलाम करने के लिए अखबार में इश्तेहार निकाला है l जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने अख़बार में जिन बकायादारों की जमीन नीलामी का इश्तेहार निकाला है वह आदिवासियों की जमीन है l

          जिन किसानों की जमीन नीलाम की जा रही थी उनमे छोटीबाई निवासी पथरकुही, धनराज निवासी खरसली, गोपाल, छिदामीलाल,सुरेश ठाकुर निवासी पथरकुही शामिल हैं l मामले की जानकारी लगते ही राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने आदिवाहिस्यों की भूमि को नीलामी से रोका है l इस पर बनखेड़ी ऐ.ई. जलज वायकर ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर काम में दखल देने ओर दबाव बनाने का आरोप लगाया है l 

         बिजली विभाग की कारगुजारियों के बीच आज आम आदमी किसान मजदूर संगठन ओर राष्ट्रीय किसान संगठन की पहल पर ५ आदिवासी किसानों की जमीन नीलाम होने से बच गई है l इसके साथ ही किसानों को कर्ज माफ़ी भी दिलवाई गई है l