बैतूल - न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बीते चार दिनों से हड़ताल जारी है। अपनी अनिश्चित हड़ताल के दौरान रविवार को कर्मचारी धरना स्थल पर अपने मुंह पर मास्क लगाकर मौन दिवस मनाएंगे l न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के समस्त विकासखंडो से आए एनएनएमएमपी डब्ल्यू, सेक्टर सुपरवाईजर, एलएचव्ही, एमआई तथा बीईई के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रखी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना स्थल पर भजन-कीर्तन कर वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण करने की ईश्वर से कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित कर मांगो का निराकरण नही होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने शनिवार प्रदेश के मुखिया हमारी मांगो की पूर्ति के लिए प्रेरणा देने के लिए भगवान से प्रार्थना कर भजन-किर्तन किए।
इस दौरान मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ की जिलाध्यक्ष सुश्री शकुंतला शर्मा ने हड़ताल को जायज बताते हुए पूर्ण समर्थन दिया। इसके साथ एनबीएस के संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रगीता पद्माकर, प्रदेश संगठन महामंत्री रामेन्द्र मालवी, जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर इरपाचे श्रीमती आशा खंडाग्रे एवं संघ के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भी धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित किया।