माचलपुर :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम लसुडलिया स्कूल परिसर में शनिवार को वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन जिला सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार वर्मा , कलेक्टर कर्मवीर शर्मा , एस पी सिमला प्रसाद , सीओ प्रवीणकुमार सिंह वा अधिवक्ता आफताब खान की मौजूदगी में हुआ l
              जिसमें 26 ग्राम पंचायत के 40 गांव के लोग ने हिस्सा लिया l शिविर का शुभरम्भ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया l अतिथियों का स्वागत गांव सरपंच धीरपसिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं साफा बांध कर किया l शिविर की रूपरेख प्रवेंद्र कुमार सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दी l ततपश्चात उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में जिला सीओ प्रवीण सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश राजगढ़ जिला प्रधानमंत्री आवास में प्रथम रहे ओर चरणबद्ध तरीके हर उस हितग्राही तक लाभ पहुंचाएंगे जो इसके पात्र है l
             इसके बाद एस पी सिमला प्रसाद ने पुलिस विभाग की जानकारी दी और नातरा प्रथा , अवैध शराब सहित अनेक सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी l  इनमे पुलिस आपके साथ है l इस मौके पर जिला कलेक्टर शर्मा ने उपस्थित लोगो को सामाजिक बुराइयों को त्यागने की सलाह दी ओर उपस्थित लोगों से हाथ उठाकर संकल्प दिलवाया l साथ ही शासन की प्रत्येक योजनाओ का लाभ लेने के लिये जागरूक किया l
            शिविर में जिला न्यायधीश राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिविर का उद्धेश्य योजनाओ के प्रति जागरूकता लाना है l सिर्फ न्यायलय में बैठकर न्याय देना ही हमारा काम नही है l आप लोगो के बीच पहुचकर कानूनी जसनकरियो से भी अवगत करवाना जरूरी है l उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 4682 हितग्राहियों को 15 करोड़ 72 लाख से अधिक का लाभ दिया जा रहा है l उन्होंने कहा कि अभी नवरात्र आ रहे हम मंदिर जावेगे देवी दर्शन को परन्तु घर मे बैठी देवियों की अनदेखी करते हैं जिनका लड़कपन में विवाह करके खेलने पढने के दिनों में जवाबदारी डालकर उनसे उनका बचपन छीनना गलत बात है l
           इस मौके लाडली लक्ष्मी योजना, मृत्यु अनुग्रह राशि, गांव सरपंच धीरपसिंह चौहान को अतिकुपोषित बच्ची को गोद लेने , प्याज भंडारण हेतु राशि सहित विभिन्न योजनाओं के मंच से प्रमाण पत्र एवम चेक दिए गए l साथ ही प्रज्ञा पब्लिक स्कूल के 11 वीं के छात्र गोपाल परमार ने जेसीबी मशीन बनाई उसका प्रदर्शन मंच पर किया जिसकी उ सभी ने प्रशंसा की l शिविर में स्कूली छत्राओ ने भूर्ण हत्या में लघु नाटिका प्रस्तुत की साथ ही लोकगीत के माध्यम लोगो मे बाल विवाह , स्वछता , शराब आदि बुराइयों का संदेश दिया l 
          दिव्यगनो को साईकिल वितरण की गई l कार्यक्रम के अंत मे जिले के सभी विभाग की जो स्टाल लगी हुई थी उनका जिला न्यायाधीश , कलेक्टर , एस पी वा सीओ ने निरीक्षण किया l