भोपाल - खबर आ रही है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है l जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमे प्रमुख हैं मुकेश चन्द गुप्ता, बी.एस. जामौद, विशेष गढ़पाले, वी.एस. चौधरी कोलसानी एवं अनूप कुमार सिंह l 

           मुकेश चन्द गुप्ता को नई पदस्थापना के अनुसार सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग, बी.एस. जामौद को कलेक्टर अशोकनगर, विशेष गढ़पाले को प्रबंध संचालक विधुत विभाग जबलपुर, वी.एस.चौधरी  कोलसानी को कलेक्टर कटनी और अनूप कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपपुर बनाया गया है l