मरवाही - खबर आ रही है कि अवैध रूप से मुरुम उत्खनन कर रहे और रोजगार गारंटी के काम में उपयोग हो रहे जेसीबी और 4 ट्रेक्टरों को ग्रामीणों ने घेरकर प्रशासन को सौंप दिया है और प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी और सभी ट्रेक्टरों को अवैध उत्खनन में संलिप्तता पाकर जप्ती की कार्यवाही की है l
मामला मरवाही विकासखंड के ग्राम रटगा का है जहा रोजगार गारंटी के कार्य का भुगतान हितग्राहियों को अब तक नहीं हुआ था l इसलिए ग्रामीणों के द्वारा रोजगार गारंटी के कार्यो का बहिस्कार कर दिया गया था l लेकिन कार्य को पूर्ण करवाने के लिए सरपंच के द्वारा जेसीबी और ट्रेक्टर की मदद से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था और साथ ही रात के अँधेरे में जेसीबी की मदद से अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन भी किया जा रहा था l जिसका पता चलने के बाद ग्रामीणों ने बीती रात जेसीबी और ट्रेक्टर को घेर लिया और सुबह प्रशासन को खबर कर दी l
खबर मिलने के बाद मरवाही तहसीलदार ने मौके पर पहुचकर वास्तु स्थिति का पता किया और ग्रामीणों के बयान के बाद जप्ती की कार्यवाही की गई है l प्रशासन के द्वारा अवैध रूप से मुरुम उत्खनन के मामले मे एक जेसीबी और 4 ट्रेक्टर कुल मिलकर 5 मशीनो को जप्त किया गया है l
इस दौरान जेसीबी और ट्रेक्टर मालिको और ग्रामीणों के बीच कई बार बहस भी हुई लेकिन ग्रामीण कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए थे l ग्रामीणों की माने तो पिछले वर्ष में किये गए रोजगार गारंटी के कार्य की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है और इस वर्ष भी सूखे के हालत में हमे काम और मजदूरी दोनों की आवश्यकता है लेकिन इसके बाद भी सरपंच द्वारा मशीनो की मदद से रोजगार गारंटी के सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और हमारे हक को मारा जा रहा है l इसलिए हम सब ने एक होकर इस काम को रोका है और प्रशासन से शिकायत की है l प्रशासन ने अवैध मुरुम उत्खनन करने के मामले में एक जेसीबी और 4 ट्रेक्टर को माइनिंग एक्ट के तहत जप्त कर मामला अधिकारियो के पास कार्यवाही के लिए भेजने की बात कही है ,लेकिन रोजगार गारंटी के कार्य में मशीनों के उपयोग पर अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी है l