नई दिल्ली - खबर आ रही है कि पापुलर शो सावधान इंडिया को रातों रात बंद करने का फैसला लिया गया है l सावधान इंडिया एक ऐसा शो है, जो पिछले लंबे समय से खूब टीआरपी बटोर रहा था , इस शो को अब रातों-रात बंद करने का फैसला लिया गया है ।
खबरों के मुताबिक चैनल स्टार भारत ने सावधान इंडिया के मेकर्स को इसकी शूटिंग बंद करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार इस शो को 8 अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस मिलकर चलाते हैं। लेकिन अब अचानक शो को बंद करने के निर्देश से इसके क्रू मेंबर्स और कास्ट को बड़ा झटका लगा है।
बतादें कि पिछले साल चैनल लाइफ ओके को स्टार भारत के तौर पर रीलॉन्च किया गया था । इसी के साथ एक नई पॉलिसी का भी चुनाव किया गया। इसके अंतर्गत ऐसे एपिसोड को चुना जाना था, जिसे शहरी लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पसंद किया जाए। जानकारी के अनुसार यह पॉलिसी काम भी कर गई थी और स्टार भारत टीआरपी के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया ।
लेकिन अब सावधान इंडिया को खराब कमेंट्स का कारण बताकर बंद करने का निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक इसमें क्राइम स्टोरीज को पेश करने के तरीके की वजह से चैनल को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।