होशंगाबाद - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं के सम्मान हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह हुए कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। सेमरीहरचंद में आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 6 पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया गया l
इस मौके पर ग्राम के सरपंच श्रीमती सरस्वती गिरीश बड़गोती भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्राम की महिलाओं ने पुष्प माला पहनाकर महिलाओं का स्वागत किया एवं गुलाल लगाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी तिवारी ने सभी उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी लोगों को लाड़ली लक्ष्मी योजना, उषा किरण योजना एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सम्मानिय महिला श्रीमती विनीता शर्मा, दीपा पटेल, श्रीमती रामकली, मंजू पटवा, ज्योति नामदेव, रक्षा दबे, नीतू भारतीय, माया अहिरवार एवं श्रीमती जानकी मौजूद थीं।
पिपरिया में सर्वोदय संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती उमाराय, जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री मेहरा, पार्षद श्रीमती रचना नीलेश व्यास एवं ब्राहृकुमारी दीदी मौजूद थीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कथाकार सुश्री दीपिका श्रीवास्तव, पुलिस विभाग में बेहतर सेवाएं देने के लिए सविता विश्वकर्मा, सिलाई प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनान के लिए श्रीमती नम्रता कुशवाह, प्रिया कुशवाह का, टिफिन सेंटर संचालित कर स्वालंबन का संदेश देने वाली श्रीमती सुशीला चंसोरिया एवं खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली छात्रा कुमारी कंचन शर्मा को भी सम्मानित किया गया।