होशंगाबाद  -   सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत जिले की युवतियों को पुलिस भर्ती में चयन हेतु नि:शुल्क मार्गदर्शन, अध्यापन एवं शारीरिक प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क कक्षाएं वन स्टॉप सेंटर जिला चिकित्सालय परिसर होशंगाबाद में संचालित की जा रही है।

                   कक्षाओं का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक 15 मार्च तक जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, आयुक्त कार्यालय के पास कोठी बाजार होशंगाबाद में संपर्क कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्र. 07574-253009 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन करते समय युवतियों द्वारा निम्न शर्तों को पूर्ण करना अनिवार्य है - न्यूनतम आयु 18 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर एवं 12 कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।