होशंगाबाद - जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा के छात्र-छात्राओं का 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर 1 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य नवोदय विद्यालय श्रीमती मृदुला त्रिपाठी के द्वारा किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने प्रतिदिन प्रभात फेरी, योग, प्राणायाम, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधियां की।
शिविर में जिले के साहित्यकार श्री अशोक जमनानी, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक श्री दिग्विजय सिंह खत्री एवं शासकीय महाविद्यालय बाबई के प्राचार्य श्री आरके चौकीदार ने अपने व्याख्यान से छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी श्री जयकाले एवं श्रीमती मीणा मिश्रा के निर्देशन में किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, नारा लेखन एवं वाद-विवाद के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। दल नायक आकाश पूर्वी एवं दल नायिका यशस्वी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, जन स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, साक्षरता, जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण पर कार्य किया। शिविर का समापन 7 मार्च को किया गया।