भोपाल - कल  आम आदमी पार्टी की युवा-शक्ति  देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को लेकर आमसभा और धरना प्रदर्शन करेगी l पार्टी का आरोप है की भाजपा के साम्राज्य में देश के अन्दर बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है l मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष २ करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था l पार्टी का ऐसा भी मानना है कि देश की भोली भाली जनता के साथ भाजपा छलावा कर रही है l रोजगार देना तो दूर लोगों से उनके रोजगार छीने जा रहे हैं l 

          आप पार्टी के अनुसार मध्य प्रदेश में भी हालात बद से बद्तर स्थिति में हैं l आम आदमी पार्टी की युवा शक्ति द्वारा विरोध स्वरूप १० मार्च को शाहजहानी पार्क में एक विशाल आमसभा आयोजित कर  धरना प्रदर्शन किया जायेगा l सूत्रों के मुताबिक आप पार्टी की युवा शक्ति आगे के आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करेगी l पार्टी द्वारा समूचे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की और से हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे जायेंगे l 

         आम आदमी पार्टी की युवा शक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में युवा शक्ति की आमसभा दोपहर  १२:३० होगी l उसके बाद आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक दोपहर २ बजे होगी l ततपश्चात आप पार्टी द्वारा दोपहर 3 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री को बेरोजगार युवाओं के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपे जाएंगे  l आप पार्टी ने देश के मीडिया को इसी सन्दर्भ में बाकायदा प्रेस नोट जारी करते हुए कवरेज के लिए आमंत्रित किया है l 

सचिन श्रीवास्तव

मीडिया सेल - आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश