मरवाही - मध्यप्रदेश ओर छत्तीसगढ़ में अवैध उत्खनन का कारोबार फल फूल रहा है l लाख कोशिशों के बाद भी अवैध उत्खनन माफिया अपनी कार गुजारी से बाज नहीं आ रहे हैं l इसी तारतम्य में ग्राम राटगा से खबर आ रही है कि रात 12 बजे 1 JCB ओर 4 ट्रेक्टरों को अवैध उत्खनन करते हुए ग्राम वासियों ने पकड़ा है l ग्राम वासियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है परन्तु सूचना देने के बाद भी 11 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है l ग्रामवासियों के अनुसार प्रशासन के इस रवैये के कारण ही अवैध उत्खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं l
मरवाही - अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी ओर ट्रेक्टर को ग्रामवासियों ने पकड़ा, खबर के बाद भी प्रशासन बेखबर