भोपाल- राजधानी भोपाल से एक ह्रदय विदारक घटना की खबर आ रही है कि खजूरी कला इलाके के नर्मदा वैली में एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है l जानकारी के अनुसार यह बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले रहते थे l
पड़ोसियों ने जब सुबह दंपत्ति को बाहर नहीं देखा तो कमरे में झांककर देखने पर दोनों को फर्श पर पड़ा देखा l पड़ोसियों ने इस मामले की खबर पुलिस को दी है l जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति में जी.के. नायर एयर फ़ोर्स से रिटायर्ड थे ओर उनकी पत्नी सरकारी नर्स थी l