रेहटी - अवैध लकड़ी पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग होली के पहले से ही लगातार कार्रवाई कर रहा है l इसके बाद भी लकड़ी चोर इस अवैध धंधे से बाज नही आ रहे हैं। जहां वन मंडलाधिकारी सीहोर रमेश गनावा के निर्देशन में और उप वन मंडलाधिकारी मनोज भदोरिया के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी रितु तिवारी रेहटी ने एक टीम गठित कर बीती रात 3 वाहन सहित 6 लाख की अवैध सागोन का जखीरा बरामद किया है। जिसमें 2 लोगो को आरोपी भी बनाया है।
वन विभाग को बीती रात बड़ी सफलता मिली है। दो स्थानो पर अलग-अलग कार्रवाई में एक टैक्टर ट्राली 2 बाईक सहित 25 नग अवैध सागोन के जब्त किए है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रितु तिवारी के साथ उप वन परिक्षेत्र अधिकारी देवी सिंह भामर, वन रक्षक हरीश माहेश्वरी, रामरुचि साहू, राजेंद्र धुर्वे, स्थायीकर्मी अजहर अलि, मुकेश यादव सहित वन अमला सेमरी क्षेत्र के कटकुआ जंगल में पहुंचे l जहां एक ट्रेक्टर ट्राली से मोटे अवैध सागोन काटकर लाए जा रहे थे। टैक्टर ट्राली सहित 17 नग अवैध सागोन विभाग ने जब्त की।
वहीं ग्राम सेमरी के आलोक यादव पिता रामविलास यादव, गणेश यादव, पिता अंतराम पटेल को आरोपी बनाया है। इसी प्रकार सतराना चकल्दी मार्ग पर दो बाईक पर करीब 8 नग अवैध सागोन ले जाते हुए अवैध लकड़ी भी जब्त की है। गौरतलब है कि वन विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद भी लकड़ी चोर अभी भी अवैध काम में लिप्त है। और आए दिन अवैध सागोन और वाहन पकडऩे की सूचना मिल रही है।
वन विभाग की गश्त निरंतर जारी रहेगी। और अवैध रूप से लकड़ी के कारोबार करने वाले चोरो को बख्शा नही जाएगा। उन पर विभाग कार्रवाई करेगा।
रितु तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी