रेहटी- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्य वनोपज लघु संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण साहू ने बधाई दी और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया l राम नारायण साहू द्वारा पंडित रमाकांत भार्गव के निवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कर उन्हें बधाई दी l इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रेहटी - अपेक्स बैंक का अध्यक्ष चुने जाने पर भार्गव को दी बधाई