रेहटी - थाना नसरुल्लागंज मैं आज महिला दिवस के परिपेक्ष में महिला सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मैं महिलाओं, बच्चियों के अधिकार एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई l महिलाओं पर घटित हो रहे अपराध के बारे में चर्चा की गई । डीआईजी भोपाल रेंज के. वी. शर्मा द्वारा बताया कि समाज मैं आई विषमताओं के कारण वर्तमान मैं सामाजिक मूल्यों का अवमूल्यन होने से परिवारिक जिम्मेदारियों की कमी होने से वर्तमान में अपराध घटित हो रहे हैं l
उन्होंने कहा कि परिवार में लड़कियों पर जितना ध्यान दिया जाता है उतना ही ध्यान यदि लड़कों पर दिया जाए तो अपराध घटित होने की संभावना कम हो होने की संभावना है l सीहोर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा बताया गया की यदि पालक अपनी बच्चियों की शिक्षा पर ध्यान दें और यदि बच्चियां अपनी शिक्षा पूर्ण करेंगे तो अपने अच्छा बुरे के बारे में समझ सकती हैं तथा अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और समाज के विकास में बराबरी से भागीदारी ले सकती हैं l
कार्यक्रम में एसडीओपी अनिल त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरंजन शर्मा, गोपालपुर थाना प्रभारी उषा मरावी द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई l वन विकास निगम अध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद शर्मा द्वारा भी महिलाओं के अधिकार एवं प्राचीन काल से नारी शक्ति के बारे में प्रकाश डाला गया l
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश पाराशर द्वारा किया गया l कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेश लखेरा व समाजसेवी चर्चा जैन द्वारा भी महिला सशक्तिकरण कार्यशाला के बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए l कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, एडवोकेट, पत्रकार गण, शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, राय भवर सिंह कॉलेज के छात्र छात्राएं, लाडकुई गोपालपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा नर्मदा स्वच्छता समिति धनकोट की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l
उक्त कार्यशाला में करीब 600 लोगों ने हिस्सा लेकर महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लिया l कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि समाज को आगे बढ़ाने में, महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उन पर घटित अपराधों को रोकने का हर संभव प्रयास करेंगे l इसी अवसर पर थाना नसरुल्लागंज प्रांगण में थाने के स्टाफ के स्वास्थ्य फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डीआईजी के.वी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रक्षित निरीक्षक दीपक पाटिल की उपस्थिति में पुलिस जिम् का उद्घाटन किया गया l थाना नसरुल्लागंज के स्टाफ द्वारा फिटनेस के लिए प्रदान की गई मशीनों पर वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा मध्य प्रदेश पुलिस में फिटनेस की पहल पुलिस कर्मियों का उत्साह देखा गया l