सूरत - खबर आ रही है कि विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी है l प्रवीण तोगड़िया इस टक्कर में बाल-बाल बच  गए हैं l सूरत के निकट कामराज पहुंचे तोगड़िया ने बताया कि उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है l 

        इस घटना पर प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है l उन्होंने कहा कि यह मेरी हत्या की साजिश थी अगर कार बुलेटप्रूफ नहीं होती तो उनकी जान भी जा सकती थी l l उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद भी चालाक ने ट्रक रोकने का प्रयास नहीं किया इस वजह से उनकी कार दूर तक घिसटती चली गई l उन्होंने सूरत के पुलिस अधीक्षक को इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई है l