अंबिकापुर - रघुनाथपुर स्थित संजय मित्तल के कोल डिपो में छापामार कार्यवाही की गई है l छापामार कार्यवाही में पुलिस ओर खनिज विभाग के अधिकारी शामिल हैं l कार्यवाही के दौरान सभी ट्रक चालकों को थाने में बैठाया गया है ओर कार्यवाही जारी है l
जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही में 17 गाड़ी मिलावटी कोयला पकड़ा गया है l यह कोयला महान 2 से उड़ीसा के क्योंझर 5 ट्रक, कनई में 1 ट्रक और कलूंगा में 11 ट्रक कोयला जाना था पर बीच मे रघुनाथपुर स्थित कोल डीपो में डम्प करवाया जा रहा था और कोयले में चुरा कोयले का मिलावट कर रहा था । लेकिन पुलिस ने खनिज विभाग को साथ लेकर छापा मारा और आरोपियों को धर दबोचा है l इस बार मिलावटखोरो को कोयले के गोरखधंधे में पुलिस और प्रशासन के आँख में धुल झोंकने में सफलता नहीं मिल सकी है l