नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों में होने वाली लॉबिंग पर सवाल उठाये हैं l उन्होंने कहा है कि पद्म सम्मानों में भी पहले लॉबिंग होती थी. उसमें भी सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार दिल्ली के लोगों को मिले हैं और उनमें भी दिल्ली के डॉक्टरों को ज्यादा मिले हैं l उन्होंने सवाल किया कि क्या सारी खूबियां दिल्लीवालों में ही हैं l टैलेंट, सेवा, त्याग ये बातें और कहीं नहीं हैं, सिर्फ दिल्ली के लोगों में ही हैं क्या ? 

               नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना आयोग की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बातें कही है l उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि सशक्त नागरिक हमारे लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार है l  हमारी सरकार नागरिकों को सूचना से परिपूर्ण और सशक्त बनाने के लिए पिछले 4 वर्षों से प्रयास कर रही है l  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र को पारदर्शी बनाने का काम कर रही है l  

              उन्होएँ आगे बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार पद्म पुरस्कारों को लेकर भी पारदर्शिता बरतने का काम शुरू किया है l इस पारदर्शी सिस्टम की वजह से देश के दूर-दराज के इलाकों समाज के हित में अपनी जिंदगी खपा देने वाले लोगों को भी सामने आने का अवसर मिला है l देश में आजादी के बाद जितने भी पद्म सम्मान दिए गए हैं उनमें सबसे ज्यादा दिल्ली के लोग हैंl पहले की सरकारों में इस सम्मान के लिए एक लॉबिंग चलती थी l पद्म सम्मानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद्म सम्मानों की प्रक्रिया को भी पारदर्शी कर दिया है l  अब जनता द्वारा इस सम्मान के लिए लोगों से सुझाव और नाम लिए जाते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था l