भोपाल - चहुँ ओर धरना प्रदर्शनों ओर आन्दोलनों से हलाकान शिवराज सरकार १० मार्च को एक बैठक करने जा रही है जिसमे संभवतः अध्यापकों के बाद प्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारियों को राज्य सरकार जल्द ही बड़ी सौगात दे सकती है । जानकारी के अनुसार इनमें से पुराने कर्मचारियों का विभागों में खाली पड़ें पदों या समकक्ष पदों पर संविलियन किया जा सकता है । सूत्रों के अनुसार इसके लिए इनके सामने विभागीय परीक्षा की शर्त रखी जा सकती है। इसके साथ ही शासन इसी तरह के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।इस सब पर विचार मंथन की प्रक्रिया शुरू हो गई है l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में 10 मार्च को एक बैठक भी बुलाई है ।