दानीकुण्डी - गुप्ता ट्रेवल्स की बस जो पेण्ड्रा से धनपुर ,भर्रीडाँड़, दानीकुण्डी,मरवाही होते हुए चाका तक जाती है। गुल्लीडाँड़ में एफसीआई गोदाम के पास अगला पट्टा टूट जाने से बस अनियंत्रित होकर बिजली का तार तोड़ते हुए पुलिया से जा टकराई।
जिसमें दो महिलाओं को मामूली चोट भी आई। रास्ता खाली रहने के कारण कोई बड़ा हादसा नही हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी,व सवारियों को उतारने में लग गयी। मौके पर क्षेत्र के जनपद सदस्य विशाल सिंग उरेती ने पहुंच कर लोगों को सब का हाल जाना व 108 को फोन कर अवगत कराया। दोनो घायल महिलाओं को 108 गाड़ी से मरवाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।