जबलपुर - रेप और अपहरण मामले में फंसे मध्य प्रदेश के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने 16 मार्च तक कटारे की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। विधायक को अंतरिम राहत देते हुए कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। कोर्ट ने केस डायरी के साथ ही सभी जांच अधिकारियों को भी इसमें तलब किया है l
जबलपुर - हाईकोर्ट ने विधायक हेमंत कटारे की गिरफ़्तारी पर १६ मार्च तक लगाईं रोक