उमरिया - खबर आ रही है कि परीक्षा में पेपर अच्छा न जाने की वजह से 9वी की छात्रा ने दुपट्टे को गले मे लगाकर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि पाली थाना अंतर्गत स्थानीय निवासी छात्रा नगमा पिता मुस्ताक अहमद उम्र 17 वर्ष बीते गुरुवार की 22 तारीख को 9वी की परीक्षा में सम्मिलित हुई थी l
इसके बाद से ही वह घर पर उदास रहने लगी थी, परिजनों के पूछे जाने पर परीक्षा में प्रश्नपत्र सही हल न होने की बात कही थी, जिसके बाद परिजनों ने अगले पेपर की अच्छे से तैयारी करने की बात कहकर उदास न रहने की समझाइस दी थी।
सोमवार को छात्रा के पिता एवम माता किसी काम से अन्यत्र गये थे, एवम उसकी सगी छोटी बहने ट्यूशन आदि के लिए घर के बाहर थी, इसी दौरान छात्रा ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में विवेचक आस्तिक खान ने बताया कि युवती ने भावना वेश एवम डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी की है। घटना के बाद आवश्यक कार्यवाही कर पीएम आदि करा कर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया है।