शहडोल - मध्यप्रदेश में हाई स्कूल की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं l इसी तारतम्य में शहडोल से एक खबर आ रही है कि केन्द्रीय विद्यालय शहडोल में परीक्षा देने गए सैंकड़ों बच्चे स्कूल का गेट बंद होने के कारण लगभग एक घंटे तक सड़क पर ही खड़े रहे l जिसके कारण स्कूल के गेट व सड़कों पर जबरजस्त जाम की स्थिति बनी रही |
जानकारी के अनुसार सड़कों पर जाम की स्थिति में आवागमन बाधित होने के साथ ही किसी गंभीर दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है, अगर इस दौरान कोई अप्रिय घटना घाट जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती l गेट खोलकर बच्चों को स्कूल प्रांगन में प्रवेश स्कूल प्रबंधन को देना चाहिए था l जिससे किसी प्रकार की सड़कों पर जाम की स्थिति ना होने पाये और किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना से बचाव हो सके |
इनका कहना है -
प्रिंसीपल बी.आर. डे के अनुसार - सीबीएसई के गाईड लाईन के तहत हम गेट नही खोल सकते है क्योंकि हमें निर्देश है कि 9:45 पर ही गेट खोलना है |