रेहटी/सलकनपुर - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मां विजयासन धाम सलकनपुर पहुंचे। और मां विजयासन से सपत्निक आशीर्वाद लिया। मौका था सीएम शिवराज के जन्मदिन का। जहां उन्होने मां विजयासन से आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देश की सुख समृद्धि की कामना की।

          मुख्यमंत्री को हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलकनपुर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर उनका मंदिर प्रांगण में तुलादान किया गया। इसके साथ ही मंदिर के नीचे नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान ने उनका मोतीचूर के लड्डूओं से तुलादान कर उनका स्वागत किया। डायरेक्टर गृह निर्माण की मीना राजेंद्र पटेल और विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल ने उनका भव्य स्वागत किया।  

          भाजपा मंडल सलकनपुर के ग्रामीणाध्यक्ष चेतन पटेल ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, जनपद पंचायत बुदनी अध्यक्ष बिमला रामनारायण साहू ने भी सीएम का गुलदश्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, बेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश भाजपा मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कु नीरज सिंह, जिला पंचायत सीहोर अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, मंडल अध्यक्ष रामसजीवन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला खान, महिला आयोग की सदस्य सूर्या चौहान, नप बुदनी अध्यक्ष पुष्पा विजय सिंह राजपूत सहित हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।