ग्वालियर/टेकनपुर -  ग्राम पंचायत टेकनपुर के वार्ड नं 01-02 में  पिछले 10 वर्षों से दैनिक उपयोग हेतु पानी की समस्या बनी हुई है l जिस पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज तक पानी की समस्या का हल नही निकाला गया हैं । और ग्राम टेकनपुर वार्ड नं 01,02 निवासी द्वारा शासन, कार्यालय पी एच ई डबरा को भी नवीन हैंडपम्प उत्खनन के लिए कई बार लिखित आवेदन दिनांक 12/06/2014, 20/09/2016 को दिया गया और इसके साथ-साथ ग्वालियर पूर्व कलेक्टर महोदय को भी जन सुनवाई दिनांक 17/06/2014, 25/04/2017 में लिखित आवेदन दिया गया था l परंतु पी एच ई डबरा ग्वालियर द्वारा पानी की समस्या का कोई निराकरण नही किया गया।

                         इस समस्या को देखते हुए ग्राम उदय भारत उदय अभियान 2017 में 21/04/2017 को ग्राम पंचायत टेकनपुर को भी लंबे समय से पानी की समस्या से अवगत करा लिखित आवेदन दिया गया और इसके साथ-साथ विधायक निधि से दिनांक 28/02/2014 में भी नवीन हैंडपम्प उत्खनन के लिये अवगत कराया गया परंतु आज तक समस्या का हल न होते हुए पानी की समस्या जस के तस बनी हुई है और समस्त वार्ड वासियो को अपने निवास स्थान से दूर पानी भरने जाना पड़ता है। यह समस्या पिछले एक वर्ष से गंभीर हो चुकी है। जिसका कोई निदान नही हो रहा है ।

                        अब सवाल यह उठता है कि एक ओर तो हम सबका साथ सबका विकास करने की बातें करते हैं ओर दूसरी तरफ हम लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं करा प् रहे हैं l विकास के बड़े बड़े दावे ओर वादे करने के अलावा शासन को चाहिए कि लोगों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देकर उनका शीघ्र निराकरण किया जाये l