रेहटी- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण किए गए । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन नगर रेहटी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया l मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जगह जगह कार्यक्रम हुए l
       
        इन्हीं कार्यक्रमों में रेहटी अस्पताल पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया l इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल चौहान, गजराज सिंह पचभैया, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक ठाकुर, किसान मोर्चा के महामंत्री अतुल शुक्ला, योगेंद्र जाट, दिनेश पटेल, राजेश चौहान, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पिंटू केवट, चंदन सेन, जिला उपाध्यक्ष नितेश साहू, पार्षद अनिल जिराती, प्रदीप पटेरिया, महेश हरियाले, राजेश यदुवंशी, रामदयाल विश्वकर्मा, विपिन केवट सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।