उमरिया - बुधवार को हुई युवती की हत्या की गुत्थी नोरोजाबाद पुलिस ने सुलझा ली है । पुलिस की माने तो आरोपी हत्यारा दलबीर उर्फ शेरा पिता ननकू सिंह 36 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 5 बुधवार की देर रात स्थानीय नईका दफाई मृतिका से मिलने उसके घर गया था, बताया जाता है कि इस दौरान वो नशे में था,और नशे में मृतक प्रेमिका के चाल चरित्र पर शंका करते हुवे उससे विवाद करने लगा, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा l जिससे वह गिर गयी, युवती के गिरने के बाद आरोपी हत्यारे ने उसके सर पर पत्थर से जमकर वार किया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी प्रेमी चुपचाप घर से निकला और अपने घर चला गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है।