होशंगाबाद -  रबी उपार्जन वर्ष 2018-19 हेतु उपार्जन केन्द्रो के निरीक्षण हेतु निरीक्षण दल का गठन किया गया है। यह निरीक्षण दल नर्मदापुरम संभाग के तीनो जिले होशंगाबाद, बैतूल एवं हरदा में उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे। तहसील स्तर पर भी निरीक्षण दलो का गठन किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारियो की तैनाती भी खरीदी केन्द्रो में की गई है।

               हरदा में 86 खरीदी केन्द्र, होशंगाबाद में 128 एवं बैतूल में 62 खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इन सभी केन्द्रो में निरीक्षण दल समय - समय पर निरीक्षण करेगा। सभी खरीदी केन्द्रो पर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटो से ही खरीदी की जाएगी। साथ ही खरीदी केन्द्रो एवं संग्रहण केन्द्रो के समीप स्थित धर्मकांटो के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। खरीदी केन्द्र एवं संग्रहण केन्द्र के समीप धर्मकांटो की दूरी हरदा में न्यूनतम दूरी 1 कि.मी., होशंगाबाद में 1 कि.मी. तथा बैतूल में 5 कि.मी. रखी गई है। साथ ही खरीदी केन्द्रो से धर्मकाटोे की अधिकतम दूरी हरदा में 20 किमी, होशंगाबाद में 12 एवं बैतूल में 65 किमी निर्धारित की गई है। सभी खरीदी केन्द्रो पर ऑनलाईन रिकार्ड अनुसार ही खरीदी केन्द्रो की संख्या निर्धारित की गई है। सभी खरीदी केन्द्रो पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा क्वालिटी कन्ट्रोल से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई है।

              रबी उपार्जन वर्ष 2018-19 हेतु होशंगाबाद जिले में 7 लाख मे.ट., हरदा में 4 लाख 50 हजार मे.ट. तथा बैतूल में 72 हजार मे.ट. उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। हरदा जिले में 4 लाख 80 हजार मे.ट. भण्डारण की क्षमता है। होशंगाबाद में 7 लाख 64 हजार 500 मे.ट. की भण्डारण की क्षमता है। वहीं बैतूल में 55 हजार मे.ट. की भण्डारण की क्षमता है। होशंगाबाद में 9 सेक्टर में परिवहन कार्य हेतु लीड स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

             बैतूल में 2 एवं हरदा में 6 सेक्टर में परिवहन कार्य हेतु लीड स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। रबी उपार्जन वर्ष 2018-19 हेतु हरदा में 18 हजार, होशंगाबाद में 28 हजार एवं बैतूल में 2 हजार 880 बारदानों की अतिरिक्त मांग है। वर्तमान में हरदा में 14 हजार 587, होशंगाबाद मे 22 हजार 690 एवं बैतूल में 3 हजार 838 बारदाने उपलब्ध है। रबी उपार्जन वर्ष 2018-19 में सत्यापन से पूर्व सिंचित एवं असिंचित रकबा हेक्टेयर में होशंगाबाद में 4 लाख 24 हजार 737 हेक्टेयर है, बैतूल में 88 हजार 483 हेक्टेयर है तथा हरदा में 2 लाख 28 हजार 263 हेक्टेयर है। इनमें हरदा में 96 हजार 315 हेक्टेयर का सत्यापन किया गया है, होशंगाबाद में 2 लाख 740 हेक्टेयर का तथा बैतूल में 37 हजार 62 हेक्टेयर का सत्यापन किया गया है।