सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा गौ संरक्षण विधेयक संसद में रखा गया जिस पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान ने संसद में कहा कि गाय का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है और इसके साथ ही गाय का राजनीतिक महत्व भी आजादी के बाद से हमारे देश में कायम कर दिया गया है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल और उनसे जुड़े हुए संगठन गाय के नाम का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि में लगे रहते हैं l उन्होंने कहा कि मैं इसका विरोध करता हूं |
जावेद अली खान ने कहा कि मैं गोमूत्र की पवित्रता और गोबर की गुणवत्ता पर नहीं जाना चाहता, परंतु गाय के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और इस बारे में सरकार को ध्यान देना चाहिए | उन्होंने कहा कि मैं गाय को सलाम करता हूं और जो लोग गाय के मांस के व्यापार में लिप्त है उनके लिए इस बिल में प्रावधान लाया जाए या सरकार कुछ ऐसी व्यवस्था करें कि उन्हें सख्त रूप से दंडित किया जा सके | जन्म से लेकर गाय के लालन पालन की व्यवस्था सरकार को खुद अपने हाथ में लेना चाहिए | जावेद अली खान ने आगे बोलते हुए कहा कि जिन देशों में गाय के मांस का व्यापार और भक्षण किया जाता है उन देशों से राजनयिक संबंध तोड़ लेना चाहिए यह सरकार से मैं मांग करता हूं |