होशंगाबाद - होली मिलन पत्रकार वार्ता में पधारे बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री, मान.सरताज सिंह (बाबूजी) वर्तमान में सिवनी मालवा से विधायक हैं l प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अहम खुलासे किये l जनता का दुःख उनसे छिप नहीं सका l जो कि मौजूदा सरकार को शर्मशार कर देने की बात है l उन्होंने वार्ता में शिवराज सरकार के सुशासन की और इशारा किया l हालाँकि इतना तो तय है कहीं न कहीं पूर्व मंत्री जी ने आगे के लिए आम जनता को सावधान रहने के संकेत दिए है l
आगामी चुनाव को लेकर लड़ने में उन्हें अब उन्हें इंट्रेस्ट नहीं है l बाबूजी मिलन में सबकुछ कह गए l पत्रकारों का लोहा मानते हुए चुनावी हलचल में ऐसा फैसला लिया है की अब चुनाव नहीं लड़ेंगे l स्पष्ट रूप से चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए, पार्टी के हितेषी बनकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया है l हालाँकि अपने मन की भड़ास निकालकर उन्होंने आम जनता को मीडिया के जरिये सुशासन में चलायमान सिस्टम को लेकर सावधान कर दिया है l
उन्होंने पार्टी से पलायन करने के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि यह पलायन नहीं है, यह संघर्ष है l हमारी राष्ट्रीय संगठन से कोई बात नहीं हुई है, क्योंकि बातचीत के लिए माहौल ठीक नहीं है l पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की तकलीफ को मै महसूस कर रहा हूँ l मै खुद समर्पित कार्यकर्त्ता रहा हूँ l भाजपा के कार्यकर्त्ता काफी भावुक रहे हैं, अगर भावुक नहीं होते तो भाजपा नहीं आती l हम उस समय से पार्टी में हैं जब केवल जमानतें जब्त होती थी l आज पार्टी में सबकुछ बिगड़ा हुआ दिखता है तो तकलीफ होना स्वाभाविक है l इसलिए मेने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है मै हमेशा से पार्टी का सक्रीय कार्यकर्त्ता रहा हूँ लेकिन आज की राजनीती में घुटन महसूस हो रही है l आम जनता के मन में जो गलत फहमी है उन्हें दूर होना चाहिए l
संकेत अच्छे नहीं है यानि बात सुशासन की और इशारा कर रही है हम समझ जाएँ l वाकई बीजेपी समर्थक बाबूजी ने सिस्टम को कहीं न कहीं नहीं! बल्कि स्वयं बाबूजी से इलाज को लेकर कमीशन की मांग की गई, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ६९वे गणतंत्र की होली में वर्तमान हालत पर दुखी तो हैं, फाइल लेने वाला कोई नहीं l जनता सबसे ज्यादा पीड़ित है l