होशंगाबाद - शिवराज सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं l चहुँ ओर धरना-प्रदर्शनों और आन्दोलनों एवं हड़तालों से घिरी शिवराज सरकार की सभी संगठनों से वार्ता असफल हो चुकी है l
गौरतलब है कि किसानों का आन्दोलन सरकार पर पहले से ही भारी था, उसके बाद संविदा शिक्षा कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, १०८ एम्बुलेंस ,आदिवासियों,सहकारी समितियों के धरना प्रदर्शन ओर हड़ताल से हलाकान शिवराज सरकार दिन व दिन घिरती जा रही है l
इसी तारतम्य में आज होशंगाबाद में शिवराज सरकार से नाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सीएम का पुतला दहन किया l पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद भी सीएम का पुतला जला दिया गया बाद में पुलिस द्वारा पानी डालकर आग को बुझाया गया l