इटारसी - इटारसी के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से राजश्री, विमल, एवं अन्य तम्बाकू युक्त गुटकों के साथ बीड़ी और सिगरेट बेंचा जा रहा है l कई महिलाएं ओर बच्चे स्टेशन और ट्रेनों में यह सामग्री बेंचते देखे जा सकते हैं

          हैरानी की बात तो यह है कि सबकुछ रेलवे पुलिस के सामने हो रहा है ओर कोई इन लोगों को रोकने-टोकने वाला नहीं है l इससे यही लगता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत का खेल चल रहा है l