उमरिया - जिले के मानपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम सेमरा से खबर आ रही है कि एक तेंदुआ कुए में गिर गया है l तेंदुए के कुए में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के गाँव के लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई है l तेंदुआ कुए में कैसे गिरा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है l जानकारी के अनुसार अभी तक कोई भी जिम्मेदार वन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है l

            आये दिन इस प्रकार की घटनाएँ सुनने को मिलती है परन्तु वन अमला ओर गश्ती दल की लापरवाही ओर निष्क्रियता से वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं ओर कई बार लोगों को नुकसान पहुंचा जाते है l