होशंगाबाद -  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पिपरिया श्री मदन सिंह रघुवंशी ने सचिव कृषि उपज मंडी पिपरिया एवं बनखेडी को निर्देशित किया है कि वे भावांतर योजना वर्ष 2017-18 में खरीफ मौसम की खरीदी जिन्सों की खरीदी कृषि उपज मंडी पिपरिया एवं बनखेडी में व्यापारियों के द्वारा की गई है। उक्त खरीदी की उपज किस गोदाम में रखी है अथवा यदि ट्रेडिंग की गई है तो उसकी जानकारी से अवगत करायें। अनुविभागीय अधिकारी ने सचिव कृषि उपज मंडी से कहा है कि कृषक के किस खाते में पैसों का भुगतान किया गया है उसकी जानकारी दस्तावेज सहित 7 दिवस में अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पिपरिया भिजवाएं।