होशंगाबाद - जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा होशंगाबाद में कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन 1 मार्च से 5 अप्रैल के मध्य नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से भरे जा सकते हैं।
प्राचार्य श्रीमती मृदुला त्रिपाठी ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए होशंगाबाद जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की जन्म तिथि 01-05-2002 से 30-04-2006 के मध्य होना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। 100 अंकों की इस परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।