होशंगाबाद -   विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा की अनुशंसा पर विधायक क्षेत्र विकास निधि से इटारसी नगर में 8 निर्माण कार्यों के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा जारी किए गए हैं। उक्त निर्माण कार्यों के लिए नगरपालिका निधि से 2 लाख 14 हजार 485 रूपए की स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार 8 निर्माण कार्यों के लिए कुल 13 लाख 64 हजार 485 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर द्वारा जारी की गई है।

                इटारसी के वॉर्ड क्र. 2 में भगतसिंह चौराहे से श्री शंकर लाल साहू के मकान तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से 90 हजार रूपए तथा नगरपालिका निधि से 36 हजार 825 रूपए, वॉर्ड क्र. 19 में श्री राजेश सिंह के मकान से श्री केके उईके के मकान से श्री राजा श्रीवास्तव के मकान तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपए तथा नगरपालिका निधि से 35 हजार 698 रूपए, वॉर्ड क्र. 1 में सीपी के पास यात्री प्रतीक्षालय हेतु टीन शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से 1 लाख रूपए तथा नगरपालिका निधि से 18 हजार 5 रूपए एवं इटारसी के वॉर्ड क्र. 34 में श्री भगत जी के मकान से लेकर श्री अग्रवाल जी के मकान तक सीमेंट रोड़ निर्माण हेतु विधायक निधि से 1 लाख रूपए एवं नगरपालिका निधि से 46 हजार 40 रूपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर द्वारा जारी की गई है।

               इटारसी के वॉर्ड क्र. 16 में तिरूपति नगर में मैदान पर पेवर ब्लॉक हेतु विधायक निधि से 1 लाख एवं नगरपालिका निधि से 2 हजार 54 रूपए, वॉर्ड क्र. 15 में महावीर स्कूल के पास पेयजल हेतु जेट पंप स्थापना हेतु विधायक निधि से 1 लाख एवं नगरपालिका निधि से 69 हजार 300 रूपए, इटारसी के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पुरानी इटारसी में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु विधायक निधि से 60 हजार एवं नगरपालिका निधि से 4 हजार 509 रूपए तथा वॉर्ड क्र. 11 में कलचुरी भवन के पास मैदान में पेवर ब्लॉक हेतु विधायक निधि से 1 लाख एवं नगरपालिका निधि से 2 हजार 54 रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 75 हजार रूपए की प्रथम किश्त नोडल कार्य एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी इटारसी को प्रदान कर दी गई है।