होशंगाबाद -  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वेच्छानुदान मद से होशंगाबाद जिले के 28 व्यक्तियों को कुल 4 लाख 20 हजार रूपए की राशि उपचार हेतु स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से हितग्राही चिन्हित अस्पतालों में अपना उपचार करा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के स्वेच्छानुदान मद से मोगरा की श्रीमती अनीता गौर, इटारसी के श्री शंकर राव, तालकेसरी के श्रीराम कहार, होशंगाबाद की श्रीमती शांति इरपाचे, नानपा टिगरिया के श्री मानसिंह उईके, निमसाड़िया की श्रीमती उर्मिला व्यास, मालाखेडी की श्रीमती ममता यादव, इटारसी की श्रीमती स्वीटी चौहान, सांडिया पिपरिया के श्री कमलेश दीक्षित, इटारसी के श्री संजय मालवीय एवं रेवा बनखेडी के श्री राजा भैया पटेल को 10-10 हजार रूपए की उपचार सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

               इसी प्रकार धनासरी के श्री नरेन्द्र सिंह पटेल, भीलपुरा होशंगाबाद की श्रीमती विमला बाई एवं होशंगाबाद के श्री राजेन्द्र सिंह तोमर को 5-5 हजार, बाबरी घाट सिवनीमालवा के श्री गेंदा लाल यादव को 20 हजार, होशंगाबाद के श्री खेमचंद यादव को 25 हजार, पालनपुर की श्रीमती सावित्री बाई वर्मा को 20 हजार, होशंगाबाद के श्री बसंत चौधरी एवं कुमारी शिवानी को 15-15 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। तरोनकलॉ के श्री ब्राजमोहन कुशवाह को 50 हजार, सिवनीमालवा के श्री शालकराम को 20 हजार, पिपरिया के श्री अशोक बमने, सेमरीखुर्द के श्री दीपक यादव को 20 हजार, पचमढ़ी की श्रीमती सुमित्रा बाई को 25 हजार, होशंगाबाद के श्री रामलाल साहू को 20 हजार, सिवनीमालवा के श्री कुलदीप यदुवंशी, बांद्री इटारसी के श्री रामसजीवन एवं निमसाड़िया की श्रीमती ज्योति कीर को 5-5 हजार तथा पिपरिया के श्री सूरज कहार को उपचार हेतु 25 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।