नई दिल्ली - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बयान दिया है कि क्या मोदी सरकार रोजगार देती नहीं है, बेंच देती है ? उन्होंने कहा कि व्यापम की तर्ज पर SSC भर्ती परीक्षा में घोटाला हो रहा है l सुरजेवाला ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग आन्दोलन रत सभी छात्रों की मांगों को स्वीकार कर भर्ती घोटाले की सीबीआई जाँच कराये l
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा सरकार नैतिकता की सारी मर्यादाएं भ्रष्टाचार की खूँटी पर टांग कर कुम्भकरणीय नींद में सो गई है l बीते कई दिनों से भारत के कोने कोने से आये छात्र भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग की चयन परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली की सड़कों पर हैं l
गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है l करीब १५-१६ परीक्षाएं प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाती हैं l जिनमे १२००० से ४०००० सीटों के लिए करीब १ करोड़ छात्र अपना भाग्य आजमाते हैं l
भर्ती परीक्षा की तयारी कर रहे नौजवानों का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार की सरपरस्ती में एक बहुत बड़ा रेकेट काम कर रहा है जो देश में नौकरी की चाह रखने वाले नौजवानों का भविष्य बेचने में लगा हुआ है l नियोजित तरीके से प्रश्नपत्रों को लीक किया जाता है और छात्रों के भविष्य की कीमत 40 से ५० लाख तय की जाती है l
सुरजेवाला के अनुसार अब यह बात सार्वजानिक हो गई है कि इस वर्ष की चयन परीक्षा CGL टियर -२ के पहले दिन ही १७ फरवरी को एक केंद्र पर परीक्षा स्थल शिफ्ट किया गया ओर जब दूसरी जगह परीक्षा राखी तो पता चला की पेपर भी आउट हो गए हैं l अब छात्रों द्वारा प्रमाण सहित इसकी शिकायत कर सीबीआई जाँच की मांग की गई है l
SSC भर्ती घोटाले में कदाचरण को लोकसभा में ३०-११-२०१६ को प्रश्न क्रमांक २३०१ के जबाब में स्वीकार गया है l सामूहिक नक़ल, प्रश्नपत्रों का लीक होना, बोगस छात्रों का किसी दुसरे के स्थान पर परीक्षा देना ये सारा तरीका हूबहू मध्यप्रदेश में हुए व्यापम घोटाले जैसा ही है l जो वहां २००६ से जब से भाजपा की सरकार आई है किया जा रहा था l तो क्या इसका आशय यह है कि भाजपा सरकारें सुनियोजित तरीके से करोड़ों युवाओं के भविष्य को बेचने का षड्यंत्र कर रही है l रणदीप सुरजेवाला ने मांग की है कि भाजपा सरकार छात्रों की मांगों को स्वीकार करे ओर सीबीआई जाँच कराये l